मोदी मैजिक, एक ही मंच पर नमो के साथ होंगे कांग्रेस के मंत्री!

कांग्रेस के साथ-साथ मोदी की रैली के लिए भाजपा ने शहर के सभी विपक्षी दलों के विधायकों, नेताओं को शामिल होने का निमंत्रण पत्र भेजा है। यही नहीं समाज और हर धर्म के सम्मानित नेताओं और धर्मगुरूओं को भी यह निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है । इसके लिये पार्टी ने करीब एक लाख विशेष निमंत्रण पत्र छपवाए हैं।
अगर इन लोगों ने मोदी का न्यौता स्वीकार किया तो 19 अक्टूबर को मोदी की रैली में उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल समेत तमाम विरोधी दल के नेता और धर्मगुरु मौजूद होंगे।मोदी की रैली के लिये पार्टी ने करीब 10 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं की फौज तैयार की है जो स्वयंसेवी की हैसियत से काम करेगी । रैली मे लोगों को पहुंचाने के लिए 10 हजार टैम्पो, ऑटो और निजी बसें भी किराये पर ली गयी हैं । पार्टी का दावा है कि मोदी की इस रैली में तीन लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।मोदी के साथ रैली में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी आ रहे हैं । मोदी के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिये रैली स्थल के पीछे विशेष हैलीपैड भी बनाया जा रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications