नमो का नया मंत्र, मोदी की रैली में विरोधियों को भी मिलेगा न्यौता

बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई कानपुर में होने वाली नरेंद्र मोदी की पहली रैली को खास और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। मोदी की इस रैली में पार्टी ना केवल अपनों को बल्कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और स्थानीय सांसद और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल समेत कई धुर विरोधियों को भी निमंत्रण-पत्र भेजने की योजना बना रही है।
मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने एक खास रणनीति तैयार की है। पार्टी ने कानपुर के सभी पार्टियों के विधायकों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण भेजा जाएगा। हलांकि पार्टी ने साफ किया की रैली में शामिल होने का या ना होने का फैसला उनका निजी फैससा होगा। इसे लेकर पार्टी ने सारी तैयारियां भी कर ली है। आमंत्रण पत्र तैयार कर लिए गए है।
भाजपा सूत्रों की मानें तो नमो की रैली में शामिल होने के लिए उप्र भाजपा की ओर से लगभग एक लाख निमंत्रण-पत्र छपवाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी जल्द ही इन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री श्रीप्रकाश जायलवाल समेत सभी पार्टियों के विधायकों तक पहुंचा देगी। उल्लेखनीय है कि उप्र भाजपा का दावा है कि कानपुर में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली में तीन लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। रैली में मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications