पीयूष ने अलमारियों में यूं छिपा रखे थे नोटों के बंडल, देख उड़ गए अधिकारियों के होश

'समाजवादी इत्र' बनाने वाले पीयूष ने अलमारियों में यूं छिपा रखे थे नोटों के बंडल, देखकर उड़ गए अधिकारियों के होश

कानपुर, 24 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी लगातार जारी हैं। इसी क्रम में इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार 23 दिसंबर को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, मुंबई और गुजरात स्थित उनके घर, फैक्ट्री, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, पीयूष जैन के घर से इनकम टैक्स को 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिली है।

Recommended Video

    'समाजवादी इत्र' बनाने वाले पीयूष ने अलमारियों में यूं छिपा रखे थे नोटों के बंडल
    फोटोज भी आईं है सामने

    फोटोज भी आईं है सामने

    इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार की सुबह पीयूष जैन के आनंदपुरी इलाके में स्थित घर पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीयूष के घर में बड़े-बड़े कर्टन में नोट भरे मिले हैं। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। छापे के जो फोटो सामने आए, उनमें दिख रहा है कि अलमारी में कर्टन में भरकर नोट रखे गए थे। नोटों की गडि्डयों के बंडल बनाकर पूरा कैश रखा गया था। इन बंडलों को ऐसे पैक किया गया है कि इन्हें कहीं पर भी आराम से कोरियर किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स की टीम नोट गिनने की चार मशीनें लेकर पीयूष के घर पहुंची थी।

    दस्तावेज और नकदी की जब्त

    दस्तावेज और नकदी की जब्त

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के लोगों से घर में बंद कर पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्ट्री से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं, जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मौके से दस्तावेज और नकदी जब्त की है।

    अभी जारी है नोटों की गिनती

    अभी जारी है नोटों की गिनती

    खबर के मुताबिक, रकम इतनी ज्यादा थी कि देर रात तक 4 मशीनों से 40 करोड़ रुपए गिन पाए। शुक्रवार तक 150 करोड़ की वसूली हो चुकी है। एसबीआई अधिकारियों के सहयोग से करेंसी नोटों की गिनती का सिलसिला अभी भी जारी है। यह कल सुबह तक समाप्त हो सकता है, जो हमें सटीक आंकड़े देगा।

    GST और IT विभाग ने शिखर पान मसाला के यहां भी मारा छापा

    GST और IT विभाग ने शिखर पान मसाला के यहां भी मारा छापा

    22 दिसंबर, दिन बुधवार को जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग ने शिखर पान मसाला के यहां भी छापामारा। सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान आईटी टीम को पीयूष जैन और सुपारी कारोबारी केके अग्रवाल के द्वारा टैक्स चोरी की टिप मिली थी। इसके बाद गुरुवार को पीयूष जैन और केके अग्रवाल के यहां आईटी टीम ने छापेमारी की। अग्रवाल के घर से क्या बरामद हुआ इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+