IIT कानपुर में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्रोफेसर दोषी करार, प्रशासन ने जारी की चार्जशीट

कानपुर। आईआईटी कानपुर में विदेशी छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आंतरिक शिकायत कमेटी ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर को दोषी माना है। कमेटी की सिफारिश पर संस्थान के प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी है। वहीं, घटना के बाद से प्रोफेसर छुट्टी पर है। वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हो गया है। उधर, जिस छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, वह वापस अपने देश चली गई है।

IIT kanpur professor found guilty in molestation of foreign student

पीड़ित छात्रा ने संस्थान की वुमेन सेल के साथ अपने दूतावास में शिकायत की थी। जिसके बाद मामले में तेजी से संज्ञान लिया गया। अब बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर को पक्ष रखने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद यह केस बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) के समक्ष जाएगा। जहां आरोपी को निलंबित या बर्खास्त भी किया जा सकता है।

iit-kanpur-professor-found-guilty-in-molestation-of-foreign-girl

संवाददाता के अनुसार, संस्थान की आंतरिक शिकायत कमेटी ने अपनी छानबीन में प्रोफेसरों व संबंधित कोर्स में शामिल विदेशी छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। जिसके बाद कमेटी निष्कर्ष पर पहुंची। जिसमें प्रोफेसर को दोषी ठहराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+