पत्नी को होटल में खाना खिलाने के बहाने से ले गया पति और हत्या करने के लिए किया ये काम

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को 100 फीट गहरे कुएं में धकेल दिया। महिला ने जब कुएं से शोर मचाया तो हैवान बने पति ने उसे जान से मारने की नियत से उसके ऊपर बडे़-बडे़ पत्थर बरसाए। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। रविवार की सुबह कुएं के पास से गुजर रहे लोगों ने महिला की चीख पुकार सुनी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

husband drowning wife in the well

मीडिया के खबरों के मुताबिक, मामला भोगनीपुर के अमरौधा गांव का है। यहां रहने वाले शहनवाज का गांव में ही रहने वाली शबनवी से प्रेम संबध था। दोनों के परिजनों ने इसी साल 10 जुलाई को निकाह करा दिया। शबनवी एक हफ्ते ससुराल में रहने के बाद मायके आ गई थी। इसके बाद उसकी विदाई करने के लिए ससुराल से कोई नहीं आया। शबनवी की मां का आरोप है कि ससुराल वाले दो लाख रुपए और एक बाइक की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर पुत्री शबनमी को जबरियां दिल्ली घुमाने का दबाव बनाने लगे। तलाक देने की धमकी देने पर पुत्री दिल्ली जाने को तैयार हो गई।

शनिवार को शहनवाज ने फोन कर पत्नी को बाहर घुमाने और होटल में खाना खिलाने की बात कहकर ले गया। रात करीब 11 बजे वह गांव के पास जंगलों में एक सूखे कुएं के पास उसे ले गया और धक्का दे दिया। जब पीड़िता अंदर से चिल्लाने लगी तो उसने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो पूरी रात कुंए के अंदर से मदद के लिए गुहार लगाती रही। रविवार सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो वह पास गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। भोगनीपुर इंस्पेक्टर ऋषिकांत ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+