चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ा शख्स, बोला- साहब! पत्नी बहुत पीटती है..कूदकर दे दूंगा जान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके के अकबरपुर कस्बे में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिली है। दरअसल, यहां एक युवक चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ा गया। छत पर चढ़कर युवक चिल्लाने लगा और कहता रहा, साहब! पत्नी बहुत पीटती है.. मैं कूदकर अपनी जान दे दूंगा। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान उसने छत पुलिस पर पत्थर भी फेंके। काफी मानौव्वल करने और शराब की दो बोतल और बीड़ी का बंडल देने के बाद ही वो नीचे उतरा।

चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ा शख्स

चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ा शख्स

दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, यह हाईवोल्टेज ड्रामा कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के नरिहा गांव का है। गांव निवासी संदीप पाल सिंह शनिवार शाम करीब 5 बजे रूरा रोड चौराहा स्थित भारत सिंह के चार मंजिला मकान में बाहर की तरफ बनी सीढ़ियों से छत पर चढ़ गया। छत पर चढ़ने के बाद वह जोर जोर से शोर मचाने लगा तो लोगों की नजर पड़ी। लोगों ने उससे नीचे उतरने को कहा तो वह गाली गलौज करने लगा। उसे देखने के लिए आसपास की छतों पर बच्चे, महिलाओं और पुरुषों का हुजूम लग गया तो सड़क लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

पुलिस पर फेंकने लगा पत्थर

पुलिस पर फेंकने लगा पत्थर

रूरा रोड, अकबरपुर-एसबीआई रोड, जनकपुरी मैदान रोड पर खंड विकास कार्यालय मार्ग पर भीड़ लग गई, जिससे जाम की स्थिति बन गई। जाम की स्थिति की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पड़ोस के प्रभात सेंगर के मकान से छत पर चढ़कर पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह पत्थर फेंकने लगा। उसने कहा पत्नी बहुत पीटती है... मैं कूदकर जान दे दूंगा। उसकी बात सुनकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

शराब की बोतल और बीड़ी का बंडल मिलने पर उतरा

शराब की बोतल और बीड़ी का बंडल मिलने पर उतरा

पूछताछ में लोगों ने बताया कि वह नशेबाज है और हमेशा नशे में धुत रहता है। नशे की हालत में ही वह छत पर चढ़कर ऐसी बातें कर रहा है। घटना की जानकारी पर एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह और सीओ संदीप सिंह भी पहुंच गए और दमकल जवानों को बुलवा लिया। युवक जब नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो उससे मांग पूछी। इसपर युवक ने शराब की बोतल और बीड़ी बंडल की मांग की। पुलिस ने शराब की दो बोतल और बीड़ी का बंडल उसतक पहुंचाया, जिसके बाद करीब सात बजे वह नीचे उतर आया। सीओ संदीप सिह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। वह नशे की हालत में छत पर चढ़ा था, उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पूछताछ में उसने पत्नी व ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+