कानपुर: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं 9 आपराधिक मुकदमे
कानपुर। कानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर रियाज उर्फ अल्लारखा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथ फरार हो गया। अल्लारखा के पैर में गोली लगी है। उस पर नौ आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

गश्त के दौरान हुआ अपराधियों से सामना
घटना देर रात करीब दो बजे की है। रेलबाजार इलाके में गन डान्सर रियाज उर्फ अल्लाहरखा अपने साथी के साथ जा रहा था, तभी उसका सामना पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग टीम से हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चली और एक गोली रियाज के पैर में जा धंसी। उसका साथी भाग निकला, लेकिन गोली लगने से रियाज वहीं गिर पड़ा और पकड़ा गया।
रियाज पर दर्ज हैं 9 मुकदमे
डिप्टी एसपी रवि प्रकाश ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को पता चला कि रियाज एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और गन डांस करना उसका पुराना शौक है। रियाज पर नौ आपराधिक मुकदमें भी चल रहे हैं। अब पुलिस को दूसरे गन डांसर की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications