हाईटेक भिखारी: दिन में मांगती हैं भीख, आलीशान होटल में रात गुजारता है ये लेडी गैंग

कानपुर, 23 जून: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने महिलाओं के एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो दिन में भीख मांगता था और रात में आलीशान होटल में अमीरों की तरह रात गुजारता था। कानपुर के पॉश इलाके में जिस होटल में ये 'भिखारी' रुकते थे, वहां एक कमरे का किराया ही रोजाना दो हजार यानि महीने का 60 हजार रुपए होता है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर जांच में जुट गई है। होटल मैनेजर को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

high tech lady beggar gang busted in kanpur

होटल में रुकी थीं युवतियां

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि शहर के होटल में पिछले कई दिनों से गुजरात से आई 8 युवतियां रुकी हुई हैं। इनके साथ मासूम बच्चे भी हैं। ये युवतियां अपने गैंग को लेकर रोज एक चौराहे को चिन्हित करती हैं और वहां कार में बैठे लोगों से वसूली करती हैं। वहीं अगर कोई मुंह मांगी रकम देने से इनकार कर देता तो उसके साथ हाथापाई करती हैं और छेड़खानी का आरोप भी लगा देती हैं।

बच्चों को गोद में लेकर लोगों से पैसे मांगती थीं

पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो मासूम बच्चे भी हैं, जो इनके गैंग में शामिल हैं। ये लोग गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। गैंग राजस्थान से लेकर अन्य प्रदेशों में भी सक्रिय है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इनके गैंग की और सदस्यों की तलाश की जा रही है। बता दें, कानपुर की सड़कों पर गैंग की युवतियां ब्रांडेड जींस और टीशर्ट के साथ बच्चों को गोद में लेकर लोगों से पैसे मांगती थीं, जो पैसे नहीं देता उसके साथ ये लोग मारपीट भी करती थी और छेड़खानी आरोप भी लगा देती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+