ग्रीनपार्क को अब लोग बिजलीवाला स्टेडियम कहते हैं
लखनऊ। गुजरात लायंस का कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ कानपुर के ग्रीनपार्क में गुरुवार को अहम मुकाबला है। पहली बार उत्तर प्रदेश में आईपीएल मैच का आयोजन हो रहा है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यही नहीं पहली बार ग्रीनपार्क में नाइट मैच हो रहा है, यह भी यहां के लिए लोगों में रोमांच का विषय है।

स्थानीय लोगों में ग्रीनपार्क में होने वाले मैच को लेकर इतना उत्साह है कि लोग से दीवाली से पहले दीवाली के रूप में देख रहे हैं। यही नहीं लोग ग्रीनपार्क को बिजलीवाला स्टेडियम के नाम से भी बुला रहे हैं। स्टेडियम में चार बिजली के बड़े टॉवर लगे हुए हैं जो पूरे मैदान को रौशनी से भरेगी।
मैदान में लगे सभी चार पोल हैं जिनमें से हर एक पोल में 84 लाइटें ली हैं जोकि 2400 लक्स की रौशनी मुहैया करायेंगी। मैच के लिए कुल 2000 लक्स की आवश्यकता होती है ऐसे में 2400 लक्स की
क्षमता मैच के लिए पर्याप्त से भी अधिक है।
ग्रीन पार्क जाने वाले रास्ते को भी रोशनी से जगमगाया जा रहा है। इस रोड पर छोटे दुकानदारों, फेरीवालों की भी दीवाली आ गयी है। दुकानदार यह जानना चाहते हैं कि रात के मैच आगे भी होते रहेंगे या नहीं। आपको बता दें कि कानपुर में दो आईपीएल मैच खेले जाने हैं। पहला मैच गुरुवार को गुजरात लायंस और केकेआर जबकि शनिवार को अगला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के बीच खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications