Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कानपुर: कोर्ट से लौट रही छात्रा पर दबंगों ने किया हमला, लोहे की रॉड से मारकर किया घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे करे लेकिन लाचार कानून-व्यवस्था के चलते महिलाओं को खतरा बना ही रहता है। इससे जुड़ा एक मामला कानपुर में देखने को मिला। यहां वकालत कर रही छात्रा की दबंगो ने लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। छात्रा घायल अवस्था में थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसको टरका दिया। छात्रा ने अपना दर्द पुलिस के आला अधिकारियों को बताया तो उन्होंने इसको मामूली घटना बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

कानपुर: कोर्ट से लौट रही छात्रा पर दबंगों ने किया हमला, लोहे की रॉड से मारकर किया घायल

रायपुरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा की अपने घर के पास ही उसकी खुद की दुकान है। छात्रा दुकान को संभालने के साथ-साथ वकालत की पढ़ाई भी कर रही है। इलाके के दबंग सूरज, रिंकू और पवन उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसकी वजह से वो उसको धमकी देते रहते हैं। बीते बुधवार को छात्रा जब कानपुर कोर्ट से वापस अपने घर पहुंची तो रिंकू ने अपने सात साथियों के साथ मिलकर उसपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दबंगों ने छात्रा को बुरी तरह मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा घायल अवस्था में रायपुरवा थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसको भगा दिया।

कानपुर: कोर्ट से लौट रही छात्रा पर दबंगों ने किया हमला, लोहे की रॉड से मारकर किया घायल

दबंगों की पिटाई का शिकार हुई छात्रा गुरुवार को एसएसपी से गुहार लगाने पहुंची लेकिन लूट, चोरी जैसी घटनाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वाह वाही लूटने वाले कानपुर एसएसपी इस घटना को मामूली बता रहे है। एसएसपी का कहना है कि यह मारपीट का मामला है जो एक छोटी घटना है इस पर एसएसपी क्या बोले। यह एक छोटी बात है कोई बड़ी बात होती है तो हम तो बताते ही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+