'घरवालों ने मेरी शादी कहीं और तय कर दी है', यह बात सुनकर गुस्साई प्रेमिका ने प्रेमी को आग लगा दी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बजरिया पुरानी शराब गद्दी के सुक्खू उर्फ लवकुश का सीसामऊ बड़ा चौराहा क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक को मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। युवक उस युवती को शादी कर खूबसूरत दुनिया बसाने के सपने दिखाता था। युवती भी शादी के इंतजार में थी। बीते सोमवार को दोनों के बीच दरार तब आ गई, जब युवक ने कहा कि घरवालों ने मेरी शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी है और अब उनकी मर्जी से ही कुछ होगा। यह सुनकर प्रेमिका के सारे ख्वाब टूटने लगे। उसे गुस्सा आ गया। वह उसके घर आई और मिट्टी का तेल छिड़कर वहीं प्रेमी को आग लगा दी।

girlfriend-allegedly-sets-boyfriend-on-fire-in-kanpur

युवक को जला देने का पता लगते ही उसके परिजनों ने आग बुझाई। उसके बाद उसे हॉस्पिटल ले गए। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रेमिका द्वारा प्रेमी को जलाते देखा गया। यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बन गया। संवाददाता ने बताया कि दोनों युवक-युवती के बीच लंबे समय से संबंध थे। हालांकि, युवक के घरवालों ने युवक की शादी कहीं और तय कर दी थी, यह बात जब उसने अपनी प्रेमिका को कही तो वह नाराज हो गई। प्रेमिका ने खुद से ही शादी करने का दबाव डाला।

girlfriend allegedly sets boyfriend on fire in kanpur

मगर, युवक ने कहा कि मैं परिजनों के खिलाफ जाकर तुमसे शादी नहीं कर पाउंगा। इस पर प्रेमिका और ज्यादा गुस्सा हो गई। युवक के चाचा उमाशंकर के मुताबिक, मेरा भतीजा घर पर था, तभी देर शाम वही युवती हमारे घर में आ गई। इस दौरान दोनों में खूब झगड़ा हुआ। आखिर में उसने मेरे भतीजे पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है।''
बजरिया के इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना संदिग्ध है। युवक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर ही जांच-पड़ताल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+