UP: 4 बार सांसद रहे श्याम बिहारी मिश्र का निधन, भतीजे राज्‍यमंत्री की मौत के कुछ घंटों बाद तोड़ा दम

कानपुर, अप्रैल 20: उत्‍तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र की मौत के बाद उनके चाचा पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का भी मंगलवार को निधन हो गया। श्याम बिहारी मिश्र को सोमवार की सुबह कानपुर के मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। श्‍माम बि‍हारी म‍िश्रा को दो दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था। वह कोरोना संक्रमित भी थे। इससे पहले आज सुबह ही उनके भतीजे भाजपा नेता हनुमान मिश्रा का लखनऊ के पीजीआई में निधन हुआ था।

former mp shyam bihari mishra passed away in kanpur

भाजपा से चार बार सांसद रहे थे श्‍याम बि‍हारी म‍िश्रा

भारतीय जनता पार्टी से चार बार सांसद रहे श्‍याम बि‍हारी म‍िश्रा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के भी अध्यक्ष भी थे। श्याम बिहारी मिश्रा 1991 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बिल्हौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। इसके बाद 1996, 1998, 1999 में लगातार वह सांसद रहे।

दो द‍िन पहले पड़ा था अटैक

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। वहां से लौटने के बाद गुरुवार को उनकी कोरोना जांच एक निजी पैथोलॉजी में कराई गई थी। बीते रविवार को उनकी जांच कराई गई तो पता चला कि दो दिन पहले उन्हें माइनर अटैक पड़ा था। कार्डियोलॉजी में हुई जांच में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें सोमवार को मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। हालांकि, सोमवार शाम को निजी पैथोलॉजी में कराई गई उनकी कोरोना जांच निगेटिव आ गई थी। मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया। बता दें, श्याम बिहारी मिश्र के भतीजे उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन की प्रबंध समिति के सभापति हनुमान मिश्र का मंगलवार को ही सुबह निधन हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। वह 9 दिसंबर को ही उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन की प्रबंध समिति का चुनाव जीते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+