Labour Day: 21 महीनों से नहीं मिली सैलरी, अब हाथ में कटोरा लेकर सड़क पर मांग रहे भीख
Kanpur news, कानपुर। कानपुर में बनी लाल इमली मिल के मजदूरों को पिछले 21 महीनों से वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर अपने हाथो में कटोरा लेकर भीख मांगकर प्रदर्शन कर रहे हैं। लाल इमली मिल के मजदूर सड़क से गुजर रहे राहगीर व सिटी बस में बैठे सवारियों को अपने हालात बताकर उनसे भीख मांगी।

दरअसल 1 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन को पिछले 132 साल से मनाया जा रहा है. आज ही के दिन दुनिया भर के मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को 8 घंटे में बदला गया था। यहां के मजदूरों को काफी सहूलियत दी गई लेकिन धीरे-धीरे मिल बंदी की कगार पर पहुंच गई जिससे मजदूरों को वेतन मिलने में दिक्कतें होनी लगी। वेतन न मिलने पर कई मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। मजदूर नेता आशीष पांडेय का कहना है की 21 महीनों से लाल इमली के मजदूरों को वेतन नहीं मिला है जिसकी वजह से उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है।

लाल इमली में काम करने वाले कई मजदूरों ने वेतन ना मिलने की वजह से आत्महत्या तक कर ली। आशीष पांडेय ने बताया की वह कपड़ा मंत्रालय की मंत्री स्मृति ईरानी से मिलकर उनको मजदूरों की समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजदूर नेता ने मांग करी है की लाल इमली के मजदूरों का जो वेतन और एरियर बकाया है उसका भुगतान किया जाए। स्मृति ईरानी ने कहा था कि निराश ना हो लेकिन दो साल में कुछ नहीं हुआ बल्कि कटोरा हाथ में आ गया।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications