कानपुर: कल्पना अपार्टमेंट में हुई पार्टी में आई थीं कनिका कपूर, शामिल लोगों में मचा हड़कंप

कानपुर। सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस पीड़ित होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। इसकी वजह यह है कि विदेश से लौटने के बाद कनिका कपूर लखनऊ समेत अन्य जगहों पर हुई पार्टियों में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान कनिका नेताओं, अफसरों और अन्य लोगों के संपर्क में आईं जिससे इस वायरस के फैलने का अंदेशा है। कनिका कपूर कानपुर के कल्पना अपार्टमेंट में भी आई थीं जहां वह पार्टी में शामिल हुई थीं।

coronavirus affected Kanika Kapoor was in kanpur party

13-14 मार्च को कानपुर आई थीं कनिका
जानकारी के मुताबिक, 13-14 मार्च को कनिका कानपुर में मौजूद थीं। विष्णुपुरी स्थित कल्पना अपार्टमेंट में कनिका आई थीं। विपुल टंडन के यहां फंक्शन था जिसमें कनिका कपूर मौजूद थीं। बताया जाता है कि विपुल कनिका के रिश्ते के मामा हैं। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान पार्टी में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। कनिका कपूर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकलने के बाद कल्पना अपार्टमेंट के अलावा पार्टी में शामिल लोगों में हड़ंकप मचा हुआ है।

coronavirus affected Kanika Kapoor was in kanpur party

डीएम ने क्या कहा

कानपुर डीएम डॉक्टर ब्रह्म देव राम तिवारी ने कहा कि इस बारे में सूचना मिली है कि उस अपार्टमेंट में कनिका करीब चार घंटे रुकी थी। मेडिकल टीम भेजकर बिल्डिंग को लॉकडाउन कराया जा रहा है। इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ बिल्डिंग लॉकडाउन से चिकित्सीय परीक्षण तक की प्रक्रिया की जा रही है।

coronavirus affected Kanika Kapoor was in kanpur party

पिता ने भी कहा- पार्टी में थीं
कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि 9 मार्च को कनिका कपूर लंदन से आई थी। मुंबई में एक दिन रुकने के बाद 11 मार्च को वो लखनऊ आ गई थीं। तब वह नॉर्मल थी। 13, 14 और 15 को वह पार्टियों में शामिल हुई थीं। इसी दौरान कनिका कपूर कानपुर आई थीं। पिछले दो दिन से परेशानी होने पर जब जांच हुई तो शुक्रवार को कनिका को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। पिता के मुताबिक, कनिका के संपर्क में 300 से ज्यादा लोग आए होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+