कानपुर में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, ठेकेदारी के ​विवाद में चली गोली

कानपुर। उत्तर प्रदेश नेताओं की हत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बस्ती में भाजपा नेता की हत्या के बाद कानपुर के चकेरी में कांग्रेसी नेता को गोली मार दी गई। परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चकेरी के ग्रेटर कैलाश नगर की है। युवा नेता शोएब खान के सीने में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

congress leader shot dead in kanpur

ठेकेदारी के विवाद में हत्या

जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर के रहने वाले रवि पुत्र जसवंत सिंह का उसी के निवास स्थान पर एक व्यक्ति से ठेकेदारी का विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ जाने पर ठेकेदार ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया, जिसमें शोएब भी शामिल था। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान रवि सिंह ने फायर किया और अफरा तफरी में शोएब को गोली लग गई। शोएब को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बस्ती में भाजपा नेता की हत्या

बता दें, बुधवार दोपहर बस्ती में भाजपा नेता और एपीएन पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी कबीर को शहर के मालवीय रोड स्थित अग्रवाल भवन परिसर में गोली मार मार दी गई। कबीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। रास्ते में ही कबीर ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+