कानपुर में बोले सीएम योगी - गोरखपुर की घटना दुखद, दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

कानपुर, 30 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर जिले में 556.07 करोड़ रुपए की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 दिन पहले गोरखपुर में एक दुखद घटना घटी थी। मैंने उसी दिन गोरखपुर पुलिस को कहा था कि तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए और दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।

CM Yogi said Gorakhpur incident is unfortunate whoever is guilty will not be spared

सीएम योगी ने कहा- सबकी जवाबदेही भी तय करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी, अपराधी होता है। मैंने कल सुबह ही यहां के जिला प्रशासन को कहा था कि मैं पीड़ित परिवार से मिलना चाहूंगा। क्योंकि दुखद घटना घटी है, उसकी पीड़ा के साथ जुड़ना हमारा दायित्व है। दोषी बख्शा नहीं जाएगा, सबकी जवाबदेही भी तय करेंगे। अपराध और अपराधियों को बर्दाश्त न करने की सरकार की नीति किसी से छुपी नहीं है। सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया है। कानपुर तो इसका जीता जागता उदाहरण है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब तो यहां मेट्रो ट्रेन भी आ रही है। नवंबर के अंत में हमलोग यहां मेट्रो का संचालन भी प्रारंभ करने वाले हैं। ये कानपुर का बदलता हुआ नक्शा है।

विपक्ष पर बोले सीएम योगी- 100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय प्रदेश के सामने पहचान का संकट आ खड़ा हुआ था। उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट उन लोगों ने खड़ा किया जिन लोगों ने पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के सामने प्रदेश कि स्थिति को गिरवी रख दिया था। ये वही लोग हैं जिन्होंने प्रदेश का राजनीतिक अपराधीकरण किया था। जिन लोगों ने कभी प्रदेश की कानून व्यवस्था पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के सामने गिरवी रखा था। उनपर ये कहावत सही बैठती है कि 100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज करने। ये लोग प्रदेश को बदनाम करने, अराजकता पैदा करने, पेशेवर अपराधियों, माफियाओं की पैरवी करने का कोई अवसर नहीं गंवाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+