सपा नेता रामगोपाल यादव के खिलाफ परिवाद दाखिल, पुलवामा हमले पर दिया था विवादित बयान

Kanpur news, कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव पर पुलवामा आतंकी घटना पर राजनैतिक बयानबाजी के विरोध में कानपुर के स्पेशल सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। प्रो. रामगोपाल के बयान पर अधिवक्ता रविकांत ने वाद दाखिल किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

case filed against ram gopal yadav over comments on pulwama attack

पुलवामा हमले पर दिया था ये बयान

सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल ने बयान दिए थे कि पुलवामा में वोट की खातिर जवान मार दिए गए, केंद्र में जब सरकार बदलेगी तो इसकी जांच कराई जाएगी। अधिवक्ता रविकांत ने बताया कि ऐसे बयान राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आते हैं, जिसमे आजीवन कारावास होती है। ऐसे बयानबाजों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए नही तो देश की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है।

सीआरपीएफ के जवान हुए थे शहीद

बता दें, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। जहां एक ओर आतंकी हमले से देश में गुस्सा और नाराजगी थी, वहीं दूसरी ओर सपा नेता ने विवादित बयान दे डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+