CAA: कानपुर में प्रदर्शनकारियों ने फूंकी पुलिस चौकी, भड़काने के आरोप में सपा विधायक गिरफ्तार

कानपुर. नागरिकता संशोधन कानून पर शनिवार को कानपुर में फिर विरोध प्रदर्शन और बवाल हुआ। प्रदर्शनकारी यतीमखाना से परेड चौकी की ओर बढ़ने लगे तभी एडीजी प्रेम प्रकाश ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

kanpur news CAA

उग्र प्रदर्शनकारियों ने यतीमखाना चौकी के बगल में बने होटल में आग लगा दी और पुलिस की दो गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। सूचना के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान फायरिंग भी हुई और कांच के बोतल भी फेंके गए। उपद्रवियों ने यतीमखाना पुलिस चौकी में भी आग लगा दी। पुलिस चौकी में फंसे इंचार्ज को किसी तरह से बचाया गया।

इस घटना में सीओ समेत कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। घायलों का इलाज हैलट हॉस्पिटल में किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों को भड़काने के आरोप में सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और सपा नेता कमलेश दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।

CAA protesters pelted stones on policemen

शनिवार को रामपुर में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया और आधा दर्जन बाइक भी फूंक दी। वहां भी फायरिंग हुई है। फायरिंग में गोली लगने से 24 साल के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने फायरिंग करने की बात से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+