लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 25 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

कानपुर। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविरात रात दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस मुजफ्फरपुर के लिए मजदूरों को लेकर रवाना हुई थी। हादसे में करीब 25 मजदूर घायल हो गए हैं, जबकि 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। इन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी अन्य को बिल्हौर सीएचसी में इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर के नींद आने से हुआ।

bus overturned at lucknow agra expressway 25 laborers injured

प्राइवेट बस करके निकले थे मजदूर

बस में कुल 35 यात्री सवार थे। सभी दिल्ली में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर हैं, जो अपने संसाधनों से अपने प्रदेश और जनपदों के लिए दिल्ली से प्राइवेट बस करके निकले थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाईवे पर बिल्हौर थाना क्षेत्र के मोड़ के पास डिवाइडर से टकराकर बस पलट गई। हादसे की सूचना पर बिल्हौर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

तीन मजदूरों की हालत गंभीर

बस में सवार 25 लोग घायल हुए हैं, हादसे की सूचना पर अधिकारी और स्वास्थ्य महकमे के लोग सीएचसी पहुंचे। सभी मजदूर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। सुबह होते ही तीन गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हैलट अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि सड़क हादसे में तीन घायलों की हालत नाजुक है, जिनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। डीएम ब्रह्मदेव राम त्रिपाठी ने बताया कि देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है। 25 घायलों में से 3 को छोड़कर सभी घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज करा दिया गया है। तीन घायलों को हैलट में रेफर कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+