Video- तालिबान बना कानपुर, युवक के आतंकी होने के शक पर पीट-पीटकर मार डाला
कानपुर। भीड़तंत्र किस कदर कभी-कभी जानवर का रूप धारण कर लेता है उसका एक घिनौना चेहरा उत्तर प्रदेश के कानुपर में देखने को मिला है। यहां एक युवक को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।
दरअसल कानपुर के एक गांव में एक युवक पर लोगों को पाकिस्तानी आतंकी होने का शक था जिसके बाद यहां लोगों ने उस व्यक्ति को डंडों सी पीट-पीटकर मार डाला।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक लोगों से रहम की गुहार लगाता रहता है लेकिन वहां मौजूद तमाम लोगों में से किसी का दिल नहीं पसीजा। लोगों ने इस युवक मारने के बाद पास की ही नदी में उसे डुबा दिया। वहीं इस मामले में अभी तक कुछ लोगों की गिरफ्तारी की गयी है लेकिन वास्तविक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications