कानपुर: दुल्हन ने रोका छठवां फेरा, बोली- काला है दूल्हा नहीं करूंगी शादी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने शादी करने से करने से इनकार कर दिया। दरअसल, कानपुर जिले के सचेंडी के छीतेपुर गांव में शनिवार को बारात आईं थी। जयमाल के बाद देर रात मंडप की रस्म शुरू हुईं। छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन अचानक रुक गई और शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद हड़कंप मच गया। दुल्हन को उसके घर के बड़े बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, लेकि वे नाकाम रहे।

छठा फेरा लेने से किया इनकार
सचेंडी थाना क्षेत्र के छीतेपुर गांव में एक किसान ने अपनी बेटी की शादी बिठूर के नारामऊ निवासी महेंद्र से तय की थी। शनिवार को बारात बैंडबाजे के साथ वधु के घर पहुंच गई। वधु पक्ष ने बारातियों को भरपूर स्वागत किया। इसके बाद द्वारचार की रस्म के बाद खान-पान और जयमाल का कार्यक्रम हुआ। देर रात शादी की रस्में भी हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप में छह फेरे पूरे होते ही दुल्हन एकाएक रुक गई। सिर से घूंघट उठाते हुए बोलीं, शादी नहीं करूंगी। इससे हड़कंप मच गया।

शादी के मंडप में बताई वजह
मां-बाप ने वजह पूछी तो बताया कि दूल्हे ने शराब पी रखी है। इतना ही नही दूल्हे ने लड़खड़ाते हुए 6 फेरे लिए है और वह काला है। दुल्हन के शादी करने से इनकार करने पर मंडप में हड़कंप मच गया। लड़की के परिजनों रिश्तेदारों तथा वर पक्ष के बुजुर्ग लोगों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अटल रही और शादी के लिए राजी नहीं हुई।

पुलिस थाने पहुंचा मामला
दुल्हन के शादी से इनकार करने करने के इस फैसले का वर पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला पुलिस थान तक जा पहुंचा वहां भी घंटो तक दुल्हन को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन दुल्हन को समझाने का यह प्रयास भी असफल रहा। जब दोनों पक्षों के मध्य हुई बातचीत से कोई हल नहीं निकला तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिया गया सामान वापस कर दिया और बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications