प्रेमी को पसंद नहीं था प्रेमिका का नोएडा में जॉब करना, गुस्से में उठाया यह खौफनाक कदम
कानपुर। एक युवक ने अपनी प्रेमिका की सिर्फ हत्या कर दी कि वह नोएडा में जॉब करती थी। कानपुर देहात पुलिस ने हत्याकांड का 48 घंटे में ही खुलासा करके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का यह मामला कानपुर देहात की अक़बरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा का है।

एसपी देहात अनुराग वत्स ने बताया कि आरोपी ऋषि का युवती रोशनी से प्रेम संबंध था। रोशनी नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती थी। ऋषि को रोशनी का नोएडा में नौकरी करना पसंद नहीं था।
वह उस पर नोएडा से जॉब छोड़ने का अक्सर दबाव डालता था, लेकिन रोशनी जॉब छोड़ने को तैयार नहीं था। इस बात से खफा होकर ऋषि ने हत्या की योजना बनाई और उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया। फिर सुनसान जगह ले गया और वहां पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications