कानपुर: डीएम कंपाउंड में प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने डीएम कंपाउंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव देर रात एक पेड़ से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से शवों को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्‍त थे, लेकिन लड़के की शादी किसी और लड़की से तय हो गई थी। इसके बाद दोनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Bodies of a man and woman found hanging from a tree in kanpur

लड़के की शादी हो गई थी तय

मामला सिविल लाइंस स्थित डीएम कंपाउंड का है। यहां रहने वाले रवि उर्फ पिंटू और पड़ोसी शिखा उर्फ ब्लू ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, रवि और शिखा एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन रवि की शादी उसके परिवारवालों ने कहीं और तय कर दी थी। अलग होने के डर से रवि और शिखा ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रात में जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

पेड़ से लटके मिले लड़का लड़की के शव

इस दौरान दोनों के शव कैंपस में एक पेड़ से लटके मिले। मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस ने शवों को उतरवाकर पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवा दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। डीएसपी कानपुर ब्रजनारायण सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की ने सुसाइड किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+