BJP सांसद सुब्रत पाठक का सपा सुप्रीमो पर तीखा बयान, कहा: 'गुंडों की पार्टी के अध्यक्ष हैं Akhilesh Yadav'
सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर कोई खास बात नहीं लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी सांसद का समाजवादी पार्टी को लेकर दिया गया बयान अब प्रदेश की सियासत को गरमा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव को गुंडों का अध्यक्ष बता दिया।

लोकसभा चुनाव में अपनी जीत हासिल करने के लिए बीजेपी अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिसके चलते अब पार्टी के बड़े दिग्गज लगातार सम्मेलन कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। ऐसे में कानपुर देहात पहुंचे बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने युवा मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत की और कार्यक्रम के अंत में मीडिया से मुखातिब होकर सपा पर जमकर तंज कसे।
"जो जितना बड़ा अपराधी, वह उतना ही बड़ा समाजवादी"
कानपुर देहात पहुंचे बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने मीडिया के तमाम सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि "जिस पार्टी का अपराध चरित्र हो चुका हो, उसमें जो जितना बड़ा अपराधी है वह उतना ही बड़ा समाजवादी है।"
"बीजेपी कार्यकर्ता नीरज मिश्रा का सर लखनऊ मंगाया था"
सुब्रत पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि "पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि बीजेपी कार्यकर्ता नीरज मिश्रा की सर कटी लाश मिली थी, जिसका सर अखिलेश यादव ने बक्से में पैक करा कर लखनऊ अपने पास देखने के लिए मंगाया था।" यह मुद्दा सदन में भी उठाया गया था।
"गुंडों की पार्टी के अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव"
सुब्रत पाठक यही चुप नहीं हुए बल्कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुंडों का अध्यक्ष भी कह डाला। सांसद सुब्रत पाठक ने सपा की कार्यशैली पर तमाम आरोप लगाते हुए ट्वीट भी किया था। वहीं आज सुब्रत पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "जिसके चेहरे से अपराध टपकता हो उसके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। समाजवादी पार्टी को सरकार से जनता ने बेदखल उनके अपराध के चलते ही किया था। अखिलेश को उनके पिता के कारण सत्ता मिल गई है।"












Click it and Unblock the Notifications