कानपुर में भाजपा नेता ने ज्योतिषाचार्य का अपरहण कर मांगी एक करोड़ की फिरौती, गिरफ्तार

कानपुर। मध्य प्रदेश से आए ज्योतिषाचार्य और उनके ड्राइवर को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ताओं में कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी भाजपा का जिला मंत्री सत्यम चौहान भी शामिल है। एसपी देहात अनुराग वत्स ने बताया, ज्योतिषाचार्य और उनके ड्राइवर का अपहरण कर लिया गया था। ज्योतिषाचार्य की पत्नी से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर अपहरण का पर्दाफाश किया है।

bjp leader arrested in Astrologer Kidnapping case in kanpur

चमत्कारिक बक्सा देखने के लिए बुलाया था

मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले सुशील तिवारी ज्योतिषाचार्य हैं। वह चमत्कारिक वस्तुओं को देखकर उनके बारे में जानकारी देते हैं। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सत्यम चौहान ने सुशील तिवारी को फोन किया और चमत्कारिक बक्सा मिलने की बात कहते हुए उन्हें कानपुर बुलाया। बीती 19 जुलाई को सुशील तिवारी अपनी कार से ड्राइवर सुनील के साथ कानपुर देहात में अकबरपुर के नबीपुर आए। सुशील तिवारी ने सत्यम को फोन कर अपने पहुंचने की जानकारी दी, जिसके बाद एक होटल में ज्योतिषाचार्य और उनके ड्राइवर का अपहरण कर लिया गया।

एक करोड़ की फिरौती मांगी

इसके बाद सत्यम और उसके साथियों ने ज्योतिषाचार्य सुशील तिवारी की पत्नी को फोन किया और अपहरण की बात कहते हुए एक करोड़ रुपए फिरौती मांगी। फोन पर धमकी दी गई कि फिरौती की रकम नहीं मिलने पर सुशील को जान से मार दिया जाएगा। घबराई पत्नी रानी ने मध्य प्रदेश के रामनगर पुलिस से संपर्क किया। खंडवा पुलिस ने मामले की जानकारी एसपी कानपुर देहात को दी। कानपुर देहात पुलिस ने 36 घंटे के अंदर अपहरण का पर्दाफाश कर दिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए ज्योतिषाचार्य सुशील तिवारी और उनके ड्राइवर को सकुशल मुक्त कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+