'कुश्ती' का शौकीन था दुर्दांत अपराधी विकास दुबे, वायरल वीडियो में बोला-हमसे कोई लड़ने वाला हो तो बताओ...

कानपुर। बिकरू शूटआउट कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे 10 जुलाई की सुबह पुलिस एनकाउंट में ढेर हो गया। विकास दुबे के खात्मे के बाद अब कई ओर नए खुलासे हुए हैं। दरअसल, विकास दुबे का एक और वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद नई जानकारी मिली है कि विकास दुबे को कुश्ती का भी शौक था। वीडियो में विकास दुबे कुश्ती के दौरान चैलेंज दे रहा है। उसने कहा कि दंगल हॉक दिया हमने, अगर कोई लड़ने वाला हो तो बताओ...।

Recommended Video

    'कुश्ती' का शौकीन था दुर्दांत अपराधी विकास दुबे, वीडियो में बोला-हमसे कोई लड़ने वाला हो तो बताओ
    विकास का चौथा वीडियो हुआ वायरल

    विकास का चौथा वीडियो हुआ वायरल

    विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक के बाद एक कर अब चौथा वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे लोगों को दंगल के लिए खुलेआम चुनौती देते दिखाई दे रहा है। जिसमें वह बोल रहा है कि दंगल हांक दिया है हमने अगर कोई लड़ने वाला पहलवान है तो बताओ। शनिवार को यह आठ सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामले में एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग को कब्जे में लिया गया है। इसकी जांच फोरेंसिक लैब में कराई जाएगी।

    10 जुलाई को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था विकास दुबे

    10 जुलाई को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था विकास दुबे

    बता दें, 2 जुलाई की रात विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किया था। इस हमले में बिल्हौर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद विकास दुबे अपने गुर्गों के साथ फरार हो गया था। 9 जुलाई को उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे को महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया था। यूपी एसटीएफ विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही थी, तभी गाड़ी पलट गई और विकास दुबे हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे भी मारा गया है।

    विकास एनकाउंटर की जांच SIT को सौंपी गई

    विकास एनकाउंटर की जांच SIT को सौंपी गई

    8 पुलिकर्मियों की शहादत के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड विकास दुबे समेत उसके छह गुर्गों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने पूरे मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल खड़े होने के बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई है। साथ ही एक सदस्यीय जांच आयोग का भी गठन किया गया है, जो दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+