अक्षय कुमार के पीएम मोदी से इंटरव्यू पर क्या बोले अखिलेश यादव?

Kanpur news, कानपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार को दिए गए इंटरव्यू पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री इस समय इतने ज्यादा डेमोरलाइज (हतोत्साहित) हैं कि उन्हें बम्बई के एक्टर को भी लेकर इंटरव्यू देना पड़ रहा है। बता दें, अ​खिलेश यादव सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने कानपुर पहुंचे थे।

अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला

अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला

कानपुर के जीआईसी मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस गठबंधन को महामिलावट बोल रहे हैं। हम भाजपा से जानना चाहते हैं कि तीन दल मिलकर महामिलावट हो सकते हैं तो 38 दल जो मिल जाएंगे उनको कौन सी मिलावट बोली जाएगी। भारतीय जनता पार्टी 38 दलों के साथ चुनाव में है तो अगर हम महामिलावट है तो बताओ आप कौन सी मिलावट हो, जो 38 दलों के साथ चुनाव लड़ रहे है। अखिलेश ने कहा की यह महागठबंधन गरीबों का है, जिनको न्याय नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

सीएम योगी पर ली चुटकी

सीएम योगी पर ली चुटकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर चुटकी लेते हुए अखिलेश ने कहा कि हरदोई में एक सांड़ उनसे शिकायत करने पहुंचा था, लेकिन जो शिकायत थी वह नहीं पहुंची। डॉ. मुरली मनोहर जोशी को टिकट ना मिलने पर अखिलेश ने कहा की कानपुर से तो आपने सांसद हटा अब कोई नए चुनाव लड़ने आए हैं। अखिलेश ने कहा की हमारे सांसद प्रत्याशी से ज्यादा कोई दौड़ नहीं सकता, हमारा प्रत्याशी दौड़ लगा सकता है लेकिन भाजपा का प्रत्याशी दौड़ नहीं लगा सकता। योगी पर एक बार फिर से हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी बाबा ने कानपुर मेट्रो का शिलान्यास करके मोदी को धोखा दिया है, क्योंकि जिस मेट्रो का टेंडर ही नहीं हुआ, बनाने की अनुमति नहीं मिली, उसका शिलान्यास करा दिया। भाजपा झूट बोलने वालों की सरकार है।

अखिलेश ने कहा- चौकीदार के साथ ठोकीदार को हटाना है

अखिलेश ने कहा- चौकीदार के साथ ठोकीदार को हटाना है

अखिलेश ने कहा कि योगी बाबा ठोको निति चला रहे है, जिसको सुनकर हमारे सांसद और विधायक लोगों ने 21 जूतों की सलामी दे दी। अखिलेश ने लोगों में जोश भरते हुए कहा की आपको चौकीदार के साथ साथ ठोकीदार हटाना है। अखिलेश ने कहा की चौकीदार चोर कहने पर कांग्रेस पार्टी के लोग माफी मांग रहे हैं हम भी सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह चुनाव चौकीदार की चौकी छीनने का है।

साध्वी प्रज्ञा पर क्या बोले अखिलेश

साध्वी प्रज्ञा पर क्या बोले अखिलेश

भोपाल से चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा द्वारा शहीद जवान पर दिए गए बयान पर अखिलेश ने कहा कि उन्होंने शहीद का अपमान किया है। जब वह शहीद हुए थे तब गुजरात के मुख्यमंत्री ने एक करोड़ की सहायता राशि दी थी, लेकिन शहीद हुए उत्तर प्रदेश के कितने जवान शहीद हो गए पुलवामा हमले में भी जवान शहीद हुए आपने उनको एक करोड़ की मदद नहीं की। अखिलेश ने कहा की शहीद जवानों को अभी तो 25 लाख की मदद दी जा रही है। अगर कभी समाजवादी के लोग सत्ता में आएंगे तो एक करोड़ रुपए देकर शहीदों की मदद करेंगे। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा की इस चुनाव में किसी को भाषा नहीं बदलनी चाहिए। वो लोग बौखला रहे हैं, जिनके पास बताने को कुछ नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+