खिड़की से झांका तो फर्श पर बह रहा खून चाट रहा था कुत्ता, पुलिस ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश
Kanpur news, कानपुर। यूपी के कानपुर में सोमवार को पॉलिटेक्निक की एक छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले का खुलासा तक हुआ जब दो डिलिवरी ब्वॉय घर की कुंडी खटखटाते रहे, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए।

काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा
मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। शहर के किदवई नगर इलाके के डब्लू ब्लॉक इलाके में रहने वाली पेशे से वकील पदमा रोज की तरह सोमवार को भी कोर्ट में ही थीं। उनकी बेटी स्नेहा घर पर ही थी, तभी शाम को एक ऑनलाइन कंपनी की होम डिलीवरी देने आए दो युवक उनके घर पहुंचे। काफी देर तक गेट की कुंडी खड़काते रहे, लेकिन किसी ने भी गेट नहीं खोला।

घर में बह रहा खून चाट रहा था कुत्ता
इतनी देर में पड़ोसी वहां पहुंच गए और गेट के अंदर झांककर देखा तो घर में ही पला कुत्ता घर में बह रहे खून को चाट रहा था। लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के होश ही उड़ गए। स्नेहा की निर्मम तरह से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

छात्रा के पैरों में बंधी थी रस्सी
एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने बताया कि एक छात्रा की निर्मम तरह से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। छात्रा के पैरों में रस्सी भी बंधी हुई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मृतका के परिजन कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications