सात बार विधायक रहे समाज सेवी भगवती सिंह का निधन, 98 साल की उम्र ली अंतिम सांस

कानपुर। उन्नाव के भगवंत नगर से सात बार विधायक रहे भगवती सिंह विशारद का निधन हो गया। सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। विशारद 98 वर्ष के थे और कानपुर के धनकुट्टी में रहते थे। यहां से पार्थिव शरीर उन्नाव स्थित आवास ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

98 year old bhagwati singh visharad passes away

उन्नाव के झगरपुर गांव में भगवती सिंह विशादर का जन्म 23 सितंबर 1921 को हुआ था। वर्तमान में वह कानपुर के धनकुïट्टी मोहल्ले में रह रहे थे। वह उन्नाव की भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रह चुके थे।

सोमवार की सुबह विशारद ने घर में अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर उन्नाव के पैतृक गांव लाया गया, जहा नेत्र दान की प्रक्रिया होगी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, भगवती सिंह ने 17 जनवरी 2010 को देहदान की शपथ ली थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा ही गुजार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+