कानपुर में नौ साल के मासूम के साथ बर्बरता, एक आंख नोंची दूसरी में ठोंकी कील

कानपुर, 09 फरवरी: खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से है, यहां 09 साल के बच्चे की बर्बरता से हत्या कर दी गई। मासूम बच्चे का शव मंगलवार 08 फरवरी की सुबह गांव के बाहर एक खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसकी एक आंख निकाल ली गई थी। दूसरी आंख में कील धंसी मिली। पूरे शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। वहीं, शव मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मामले की जांच में जुट गई है।

 9 year old innocent child brutally lost life in Kanpur

ये मामला कानपुर जिले के नर्वल के बेहटा सकट गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, महेंद्र कुमार परिवार के साथ बेहटा सकट गांव में रहते हैं और राजमिस्त्री हैं। उनका 9 वर्षीय बेटा अखिलेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और खुद भी तलाश में जुट गए। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान रामेंद्र मिश्रा के खेत में अखिलेश का शव पड़ा देखा।

शव पर एक भी कपड़ा नहीं था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस को घटनास्थल से देसी शराब की एक खाली शीशी, दो गिलास, अधजली सिगरेट, माचिस बरामद की है। इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो हत्यारे शामिल हैं, जिन्होंने घटना के पहले या बाद में घटनास्थल पर शराब पी।

फोरेंसिक टीम ने खून से सना डंडा व बच्चे के कपड़े शव से कुछ दूरी से बरामद किए। फॉरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है औ कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तीन टीमें गठित की गईं हैं। जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+