UP Kannauj News: पुलिस ने पल भर में ढहा दिया 'मुन्ना का मकान', सिपाही को मारी थी गोली, तीन मंजिला घर जमींदोज

UP Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सिपाही को गोली मारने वाले हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के घर को पुलिस ने गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बुलडोजर चलने से मकान पल भर में ढह गया।

पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर के घर पर करीब एक घंटे तक कार्रवाई की गई। हिस्ट्रीशीटर के घर के किनारे बनी चार दिवारी के साथ ही पुलिस ने उसके मकान को भी धराशाई कर दिया। बताया गया की हिस्ट्रीशीटर द्वारा चकरोड की जमीन पर मकान का निर्माण कराया गया था।

up-kannauj-police-demolished-munnas-house-in-a-moment

दरअसल, कन्नौज जनपद के बिशनगढ़ थाना अंतर्गत धरनी धीरपुर नगरिया गांव में बीते 26 दिसंबर की शाम गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मुन्ना और उसके नाबालिक बेटे द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।

हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस टीम में तैनात सिपाही सचिन राठी को गोली लग गई थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिपाही सचिन राठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसका बेटा गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी मुन्ना यादव को अनौगी जेल जबकि उसके बेटे को फर्रुखाबाद स्थित बाल सुधार गिरी में भेजा गया है। घटना के बाद से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई।

तहसीलदार न्यायालय ने हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर नोटिस चस्पा कराया था। जिसके लिए पर्याप्त समय भी दिया गया। नोटिस जारी किए जाने के बाद निर्धारित समय बीत गया लेकिन आपत्ति के लिए कोई भी व्यक्ति नहीं आया। इसके बाद चकरोड की भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया। इसी के तहत हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव के मकान को बुलडोजर से धराशाई कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+