गायब प्रेमिका की तलाश के लिए प्रेमी पहुंचा हाईकोर्ट, जंगल में हुआ चाचा के खूनी खेल का खुलासा

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी भतीजी की रिश्तेदार की मदद से चाचा ने हत्या कर दी। बोरी में शव को भरकर जंगल में दफन कर दिया। प्रेमी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने चाचा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद चाचा की निशानदेही पर पुलिस ने सुर्सी के जंगल में एक नाले के किनारे दफन शव को खोद निकाला। पुलिस ने चाचा और रिश्तेदार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की जिसमें दोनों की संलिप्तता पाए जाने पर उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने घटना के खुलासे में लगी टीम को 25 हजार का इनाम दिया।

शादी के खिलाफ थे परिजन

शादी के खिलाफ थे परिजन

कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र के गांव गौरनपुर्वा खैरनगर निवासी 22 वर्षीय रेखा यादव पुत्री अखिलेश का करीब चार साल से पड़ोस के गांव धौरारा में रहने वाले रिश्तेदार अमित यादव से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रेखा अमित के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजन शादी के खिलाफ थे। मार्च 2019 में अखिलेश ने लिलुईया में रहने वाले दामाद के परिवार में रेखा की शादी तय कर दी। अप्रैल में रेखा अमित के साथ कहीं चली गई।

कैसे हुई रेखा की हत्या?

कैसे हुई रेखा की हत्या?

एक मई को पुलिस ने अमित और रेखा को थाने में बुलाया था। यहां पंचायत के बाद भखरौली में रहने वाला रेखा का चाचा अवधेश यादव उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद चार मई को दामाद गिरीश निवासी नया नगला मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद के साथ मिलकर चाचा अवधेश ने गला दबाकर रेखा की हत्या कर दी। रेखा से संपर्क टूटने के बाद अमित ने अवधेश और अखिलेश से पूछताछ की तो उन लोगों ने उल्टा उसी पर रेखा को गायब करने का आरोप लगा दिया। हाल में ही अमित ने हाईकोर्ट में अपील कर रेखा को तलाशने की गुहार लगाई थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ खुलासा

हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ खुलासा

हाईकोर्ट के आदेश पर ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर ने अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो, अवधेश ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती के चलते वह टूट गया। बुधवार को अवधेश की निशानदेही पर सुर्सी गांव के जंगल में एक नाले के किनारे खुदाई कर रेखा का शव बरामद किया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा अवधेश और उसके रिश्तेदार गिरीशचन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पति को जिंदा जलाकर लाश बेड में छिपाई, फिर बेडरूम में ही ये सब करती रही पत्नी, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+