पति को जिंदा जलाकर लाश बेड में छिपाई, फिर बेडरूम में ही ये सब करती रही पत्नी, VIDEO

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के फूलबाग पुलिस थाना इलाके के खिजुरिवास गांव में शनिवार सुबह युवक का अधजला शव मिला है। युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है, मगर ​पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शव की शिनाख्त खिजुरिवास निवासी कुलदीप यादव के रूप में हुई है।

दो दिन से तलाश रहा था पूरा परिवार

दो दिन से तलाश रहा था पूरा परिवार

डीएसपी हरिराम कुमावत ने बताया कि कुलदीप यादव के पिता शमशेर यादव ने फूलबाग पुलिस थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई हुई थी, लेकिन शनिवार सुबह घर के पीछे मिले उसके अधजले शव ने सभी को हैरत में डाल दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी निशा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

शव देख भाग छूटे लड़के

शव देख भाग छूटे लड़के

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि कुलदीप को उसके घर पर बेडरूम में ही जलाया गया है। वारदात को अंजाम देकर शव को कमरे में ही छुपा रखा था। इसके अगले दिन बेडरूम में रहस्यमयी ढंग से आग लगने की घटना होती है। काफी सामान जल जाता है। शनिवार सुबह कुलदीप की पत्नी ने पड़ोस में जान-पहचान के लड़कों को बुलाकर लाई और आग से जल हुए कपड़े ​बाहर ​निकलवाने में मदद चाही। इसी दौरान लड़कों की मदद से एक गठरी घर से बाहर फेंका जाता है, जिसमें शव देख लड़के वहां से भाग गए थे।

कुलदीप का बेडरूम सील

कुलदीप का बेडरूम सील

गांव खिजुरिवास में शव मिलने की सूचना पर पहुंची को पुलिस कुलदीप यादव के पड़ोसी लड़कों ने गठरी वाली बात बताई और आशंका जताई कि यह शव कुलदीप का ही है। वहीं, पुलिस ने कुलदीप के बेडरूम को सील कर दिया है। पत्नी निशा की भूमिका संदिग्ध होने पर पुलिस ने निशा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पत्नी वहीं सोई और खाना भी खाया

पत्नी वहीं सोई और खाना भी खाया

कुलदीप के पिता ने भी पुलिस को निशा के खिलाफ​ शिकायत दी है। आशंका जताई जा रही है कि 17 व 18 की रात को ही निशा ने पति कुलदीप की हत्या कर शव बेडरूम में छिपा लिया था। इसके बाद वह बेडरूम में ही सोई और खाना भी खाया ताकि पति की हत्या का किसी को शक नहीं हो। शव को ठिकाने लगाने के दौरान उसका राज खुल गया।

राजस्थान में जन्मा 4 हाथ वाला बच्चा, विचित्र बच्चे को देखने अस्पताल में उमड़े लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+