कन्नौज: नाग की मौत के बाद नागिन ने भी तोड़ा दम, लोग करने लगे पूजा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक नाग की मौत के बाद नागिन के दम तोड़ देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अब नाग नागिन के प्रेम की निशानी के रूप में समाधि बनाकर उनकी पूजा करने में जुट गए हैं। यही नहीं नाग नागिना का मंदिर बनवाने की बात भी कही जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, नागिन 3 दिनों तक भूखे प्यासे नाग के मृत शरीर के आसपास चक्कर काटती रही। ग्रामीणों ने बताया कि नागिन को पीने के लिए दूध रखा गया, लेकिन उसने नहीं पिया।

nagin died after three days of nag death in kannauj

नाग के वियोग में नागिन ने तोड़ा दम

कन्नौज जिले के कस्बा ठठिया क्षेत्र के बसिहार गांव में करीब तीन दिन पहले एक नाग की मौत हो गई थी। इसके बाद मृत नाग के पास एक नागिन आ गई। पहले तो लोग नागिन को देखकर डर गए, लेकिन नागिन के कुछ ना करने पर लोग उसके पास जाने लगे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नागिन ने नाग के वियोग में अपना फन पटक-पटक कर प्राण त्याग दिए।

3 दिनों तक नाग के पास चक्कर काट रही थी नागिन

नागिन की मौत की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर नाग नागिन के शव को दफना दिया। ग्रामीण नाग नागिन का मंदिर बनाने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, नागिन 3 दिनों तक भूखे प्यासे नाग के मृत शरीर के आसपास चक्कर काटती रही। ग्रामीणों ने बताया कि नागिन को पीने के लिए दूध रखा गया, लेकिन उसने नहीं पिया। बता दें, पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। अंधविश्वास के चलते लोग पूजा अर्चना करने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+