नदी में मिली थी बच्ची की लाश, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई हत्यारे की हैवानियत

Kannauj news, कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सात साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्यारे की हैवानियत सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की 12 से ज्यादा पसलियां टूटी मिली हैं। प्राइवेट पार्ट में गहरे घाव के साथ ही शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। हत्यारोपी ने शराब के नशे में घटना करने की बात कबूल की है।

मंदिर जाने के लिए घर निकली थी बच्ची

मंदिर जाने के लिए घर निकली थी बच्ची

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची घर से मंदिर जाने के लिए बीते सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे निकली थी। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। रात तक बच्ची के न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला। 9 अप्रैल को पिता ने सदर कोतवाली में सूचना दर्ज कराई। जांच में सदर कोतवाल विनोद मिश्रा को पता चला कि बच्ची को एक युवक अपने साथ ले गया। पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह लापता मिला।

ये भी पढ़ें: कन्नौज लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

युवक ने कबूला अपना जुर्म

युवक ने कबूला अपना जुर्म

बच्ची के साथ गए दो बच्चों ने बताया कि युवक देवेंद्र कश्यप उसे शॉल में लपेट कर ले गया था। इसी दिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की थी। शव को काली नदी में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे साथ लेकर क्राइम सीन दोहराया।सदर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि लखनऊ से बुधवार को एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों को लगाकर काली नदी में शव की तलाश कराई। गुरुवार को शव महाबलीपुर मौजा फिरोजपुर पटियन के सामने जलकुंभी में उतराता मिला।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई हैवानियत

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई हैवानियत

एसपी कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्ची के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो पता चला कि हत्यारे ने उसके साथ हैवानियत की हदें पार की थीं। बच्ची की 12 से ज्यादा पसलियां टूटी मिलीं। नाजुक अंगों और शरीर पर घाव मिले। आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। आरोपी को जेल भेजकर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+