Lok Sabha Election 2024: कन्नौज में सस्पेंस खत्म, खुद चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, गुरुवार को करेंगे नामांकन
Kannauj Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से समाजवादी पार्टी द्वारा ट्वीट करके जानकारी दी गई है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को अखिलेश यादव इस लोकसभा सीट पर नामांकन करेंगे। काफी समय से इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार थी।

अभी हाल ही में स्थित से समाजवादी पार्टी द्वारा लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन अब एन वक्त पर बुधवार शाम सूचना जारी करते हुए बताया गया कि इस सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे।
गुरुवार को अखिलेश यादव कन्नौज कलेक्ट्रेट में पहुंचकर नामांकन करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि दौरान शिवपाल यादव रामगोपाल यादव के साथ ही समाजवादी का पूरा कुनबा मौजूद रहेगा।
भाजपा से सुब्रत पाठक है चुनाव मैदान में
लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को टिकट दिया गया है। बुधवार को सुब्रत पाठक की पत्नी नेहा पाठक ने भी निर्दलीय नामांकन किया। इसके अलावा कई अन्य प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन किया।
25 अप्रैल को इस लोकसभा सीट पर चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि है ऐसे में जो भी प्रत्याशी अभी तक चुनाव लड़ने के लिए नामांकन नहीं किए हैं उनके लिए गुरुवार को आखरी मौका रहेगा।
कहा जा रहा है कि गुरुवार को प्रत्याशी अपना दमखम दिखने के लिए भारी संख्या में जूलूस के साथ नामांकन करने पहुंच सकते हैं। यह भी बता दें कि इस लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी द्वारा इमरान बिन जफर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। ऐसे में इस सीट पर कड़ी टक्कर होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications