कन्नौज में चोरी छिपे चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री, 3 शातिरों ने यूं जमाया अवैध कारोबार
Uttar Pradesh News, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में पुलिस ने एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह फैक्ट्री कई सालों से चोरी-छुपे चल रही थी। फैक्ट्री का संचालक इसी मामले में पहले भी जेल जा चुका था, बावजूद इसके पुलिस की नजर अब तक फैक्ट्री पर नहीं गई थी। बीते दिनों एक मुखबिर सूचना पर पुलिस ने यहां रेड मारी। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से कई बने और अधबने हथियार एवं उपकरण बरामद हुए।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद कन्नौज में चल रहे अवैध असला के अभियान के कार्यक्रम में विनोद कुमार अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा एक अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस फैक्ट्री को तीन लोग सतीश चंद्र मोहम्मद शकील और अरविंद ठाकुर मिलकर चला रहे थे। पुलिस को सूचना मिली था कि गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत समधन में एक अर्ध-निर्माण घर के अंदर अवैध हथियार बनाने का कार्य होता है। पुलिस ने मौके पर दबिश डाली तो मौके पर तीनों आरोपी पकड़े गए। साथ ही अवैध हथियार बनाने का सामान एवं 3 बंदूकें 62 खोखा कारतूस एवं अन्य हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। एएसपी विनोद कुमार ने कहा कि तीन शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। जिनमें दो के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications