रोने की आवाज सुनकर मजार में पहुंचे लोग, दान पात्र में फंसे हाथों को छुड़ाने के लिए छटपटा रहा था चोर

आवाज सुनकर मजार में पहुंचे लोग, दान पात्र में फंसे हाथों को छुड़ाने के लिए छटपटा रहा था चोर

कन्नौज, 21 सितंबर: खबर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से है। यहां चोरी करने एक मजार में घुसे चोर के हाथ वहां रखे दानपात्र में फंस गए। वो रातभर अपने हाथ निकाले की कोशिश करता, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। 21 सितंबर की सुबह उसके रोने की आवाज सुनकर मजार पर लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने पूरा मामला समझा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया और अस्‍पताल में भर्ती कराया।

kannauj News: Hand of thief stuck in DaanPatra of tomb

यह मामला कन्नौज जिले के मड़हारपुर गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव में बाबा हज़रत लाल शहीद की मजार है। मजार में लोहे का दानपात्र रखा हुआ है, जिसमें ताला लगा रहता है। सोमवार की रात कुछ युवक वहां पहुंचे और दानपात्र में रखी रकम को चोरी करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक चोर का हाथ दानपात्र में फंस गया। हालांकि, दानपत्र में ताला लगा होने के चलते वो अपने हाथ वहां से निकाल नहीं सका। अपने हाथ निकालने की उसने काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

इसी जद्दोजहद में सुबह हो गई, तो उसके साथी वहां से फरार हो गए। लेकिन, हाथ दानपात्र में फंसे होने की वजह से वहीं, बैठकर रोने लगा। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग मजार पर पहुंचे तो नजारा देखकर चौंक गए। युवक का हाथ दानपात्र में फंसा होने की जानकारी पर वहां आसपास के लोगों का मजमा लग गया। लोगों ने उससे पूछताछ की लेकिन युवक सही जानकारी नहीं दे रहा था। तब गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजार की देखरेख करने वालों से चाभी मंगाकर दानपात्र का ताला खुलवाया और युवक को अपने साथ ले गई।

पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है, वो गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि युवक ने खुद को मैनपुरी का निवासी बताया है। वो यहां कचहरी के पास ही काम करता है। उसके साथ दो और युवक भी थे। वे उसे छोड़कर भाग गए। पकड़े गए युवक से जानकारी लेकर उनकी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+