IT विभाग ने खंगाली पुष्पराज जैन की पूरी कुंडली, कैश में होता था कारोबार..UAE में प्रॉपर्टी, दो पानी के जहाज भी
IT विभाग ने खंगाली पुष्पराज जैन की पूरी कुंडली, कैश में होता था कारोबार..UAE में प्रॉपर्टी, दो पानी के जहाज भी
कन्नौज, 06 जनवरी: पीयूष जैन की अकूत दौलत का पता लगाने के बाद इनकम टैक्स विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पप्पी जैन की पूरी कुंडली खंगाल ली है। इस बारे में खुद इनकम टैक्स विभाग ने बयान जारी कर बताया है। इनकम टैक्स विभाग ने जानकारी देते हुए बकाया कि परफ्यूम कारोबारी पुष्पराज जैन और रियल एस्टेट के कारोबार में लगे दो समूहों पर 31 दिसंबर 2021 छापेमारी शुरू की गई थी। इस छापेमारी में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात राज्यों में 40 से अधिक परिसरों को कवर किया गया था।

UAE में विला, मुंबई में पानी के जहाज
कुंडली खंगालने पर इनकम टैक्स के अधिकारियों को पता चला कि पुष्पराज जैन और अन्य इत्र व्यापारियों के कारोबार में कैश में लेन-देन होता है और इसे रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया जाता है। कंपनी में खुदरा बिक्री का करीब 40 फीसदी कारोबार कैश में ही चलता है। इतना ही नहीं, रेड में यह बात सामने आई है कि टैक्स चोरी के पैसे से भारत और संयुक्त अरब अमीरात में संपत्तियां खरीदी गई हैं। तो वहीं, पानी के दो जहाज भी हैं।

कैश में होता था 40 फीसदी कारोबार
इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और मुंबई में पुष्पराज जैन के ठिकानों पर छापेमारी से पता चला कि कंपनी इत्र की बिक्री, स्टॉक और खातों में हेराफेरी करके, लाभ को खर्चो में तब्दील कर टैक्स की चोरी में शामिल है। कंपनी की बिक्री कार्यालय और मुख्य कार्यालय में पाए गए साक्ष्य से पता चला है कि समूह अपनी खुदरा बिक्री का 35% से 40% हिस्सा ‘कच्चा' बिलों यानी कैश में करता है और इन नकद प्राप्तियों को नियमित पुस्तकों में दर्ज नहीं किया जाता है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि खाते में करोड़ों रुपए चल रहे हैं। फर्जी पार्टियों से लगभग 5 करोड़ रुपये लेने का भी पता चला है।
Recommended Video

करोड़ रुपए की कर चोरी भी
इनकम टैक्स विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि हेरफेर करके, लाभ को खर्च में बदलकर आदि तरीके से उत्पन्न बेहिसाब आय को मुंबई स्थित विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं में निवेश किया जाता है। इतना ही नहीं, मुंबई में 80 करोड़ की कोठी खरीदी है। इसके साथ ही मुंबई में ही दो पानी के जहाज भी पम्पी के पास हैं। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दोनों में संपत्तियों को इसी टैक्स चोरी की आय से खरीदा गया है। दोनों ने संपत्तियों को इसी टैक्स चोरी की आय से खरीदा गया है। यह भी पता चला है कि समूह ने करोड़ों रुपए की कर की चोरी की है। स्टॉक-इन-ट्रेड को पूंजी में बदलने पर 10 करोड़ रुपए की आय की घोषणा नहीं की गई है। समूह ने करोड़ों रुपए की आय की घोषणा भी नहीं की है

जानें कैसे दिया जाता था धोखा
आयकर विभाग को रेड दौरान ऐसे कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि समूह के प्रमोटरों ने कुछ शेल कंपनियों को भी शामिल किया है। ये शेल कंपनियां भारतीय प्रमोटरों द्वारा चलाई और प्रबंधित की जाती हैं। हालांकि, ऐसी शेल कंपनियों को उनके संबंधित आयकर रिटर्न में सूचित नहीं किया गया है। ऐसी दो शेल कंपनियों के जरिये संयुक्त अरब अमीरात में एक-एक विला के मालिक होने का पता चला है। यानी ये कंपनियां उन पतों पर रजिस्टर की गई थीं। यह भी पता चला है कि संयुक्त अरब अमीरात से समूह की शैल कंपनियों में से एक ने कथित तौर पर समूह की एक भारतीय इकाई में 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध शेयर पूंजी पेश की है।

कौन हैं पुष्पराज जैन
इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन, समाजवादी पार्टी के नेता है और वर्तमान में एमएलसी भी हैं। पुष्पराज जैन का घर कन्नौज जिले के छिपट्टी इलाके में स्थित है। 2016 में पुष्पराज जैन इटावा-फर्रुखाबाद से एमएलसी चुने गए थे। वह प्रगति अरोमा ऑयल डिस्टिलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सह-मालिक हैं। उनके इस बिजनेस की शुरुआत उनके पिता सवैललाल जैन ने 1950 में की थी। पुष्पराज और उनके तीन भाई कन्नौज में व्यवसाय चलाते हैं और एक ही घर में रहते हैं। एमएलसी पुष्पराज का मुंबई में एक घर और एक कार्यालय है, जहां से मुख्य रूप से मध्य पूर्व में लगभग 12 देशों को निर्यात का सौदा होता है। उनके तीन भाइयों में से दो मुंबई ऑफिस में काम करते हैं जबकि तीसरा उनके साथ कन्नौज में मैन्युफैक्चरिंग सेट-अप पर काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications