यूपी: बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, लूट या रंजिश में उलझी पुलिस

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बन्द करके घर जा रहे सर्राफा व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी को लूटने के इरादे से आए बदमाशों ने पहले तो व्यापारी को लूटने की कोशिश की, लेकिन जब व्यापारी ने बचने के लिए जद्दोजहद की तो सामने से उसके गोली मारी और भाग गए। गम्भीर हालत में व्यापारी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर उसे सैफई रिफर किया गया। रास्ते मे घायल सर्राफ की मौत हो गई। व्यापारी के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। सर्राफा व्यापारी पर दो महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था।

यूपी: बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, लूट या रंजिश में उलझी पुलिस

विरोध पर मारी गोली

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के 57 वर्षीय अखिलेश्वर दयाल वर्मा की मीनाबाजार में ज्वैलरी की दुकान है। देर शाम दुकान बन्द कर वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अखिलेश्वर दयाल वर्मा थोड़ी दूर ही पहुंचे थे कि अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और व्यापारी को रोककर लूटने की कोशिश की। जब व्यापारी ने लूट से बचने को जद्दोजहद की तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली व्यापारी के पेट मे लगी और वह वहीं गिर गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सैफई के मिनी पीजीआई ले जाने का सुझाव दिया। परिजन उन्हें फर्रुखाबाद ले जाने के इरादे से निकले लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यूपी: बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर की हत्या, लूट या रंजिश में उलझी पुलिस

मामला लूट या रंजिश का

प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे। छिबरामऊ के क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों की तलाश के साथ उनकी मंशा जानने की कोशिश तेज कर दी है। वहीं परिजनों ने बताया कि महीने भर पहले भी इन पर जानलेवा हमला हुआ था। पूर्व में भी एक दफा हमला होने के कारण मामला रंजिश का भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+