UP election 2022 : कन्नौज से चुनाव लड़ रहे पूर्व IPS असीम अरुण ने लौटाई सुरक्षा, SP को पत्र लिखकर कही ये बात

कन्नौज, 31 जनवरी: यूपी चुनाव में बीजेपी के टिकट पर कन्नौज की सदर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व आईपीएस असीम अरुण एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैं कन्नौज में पूरी तरह से सुरक्षित हूं। पूर्व आईपीएस असीम अरुण का नामांकन स्वीकार होने के बाद उन्हें रविवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। बता दें, असीम अरुण ने हाल में वीआरएस लेने के बाद बीजेपी ज्वॉइन की थी। पार्टी ने उन्हें कन्नौज सदर सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है।

former IPS asim arun return his security says i am safe in kannauj

'मैं कन्नौज में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा हूं'

असीम अरुण ने कन्नौज के एसपी को पत्र लिख कर सुरक्षा वापस लेने की मांग की है। उन्होने पत्र में लिखा है कि कन्नौज विधानसभा (198) से नामाकंन के बाद आप के द्वारा सुरक्षा के लिए तैनात किए आरक्षी देने के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं इन्हे वापस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं कन्नौज में खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। यदि मुझे सुरक्षा की जरूरत होगी तो मैं आप से अनुरोध कर लूंगा। इन सुरक्षा कर्मियों को आम नागरिकों की सुरक्षा में लगाने की कृपा करें।

पूर्व आईपीएस के पास हैं 6 बैंक खाते, जानिए कितने रुपए हैं जमा

बता दें, पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बीते शनिवार को कन्नौज की सदर सीट से नामांकन भरा था। नामांकन पत्र में उन्होंने अपने 6 बैंक खातों का ब्यौरा रखा है। इन बैंक खातों में 44,54,686 लाख रुपए जमा हैं। 10 हजार रुपए की कीमत की एक नैनो कार है। एक इंडिगो कार, जिसकी कीमत 30 हजार दर्शायी गई है। वहीं, 10 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। वहीं, असीम अरुण की पत्नी ज्योत्सना के पास तीन बैंक खाते हैं, जिनमें 35,66,931 लाख रुपए हैं। इसके अलावा 140 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+