यूपी: 'बेटी एक महीने से गायब है साहब, पुलिस ने पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ा'

kannauj news, कन्नौज। यूपी के कन्नौज में एक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार से बिछड़ी लड़की का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। परिवार वालों का आरोप है कि एक माह पहले किशोरी को एक युवक भगा ले गया ले गया लेकिन इस मामले में पुलिस ने आरोपितों से रुपए लेकर उन्हें छोड़ दिया जबकि किशोरी को अभी तक नहीं ढूंढा गया। पुलिस के इस रवैये से पीड़ित परिवार परेशान है। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई का भरोसा न होने पर परिवार की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सौरिख थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

family wants srtict probe as their girl is missing in kannauj

लगाई न्याय की गुहार

दरअसल थाना सौरिख क्षेत्र के एक गांव में करीब दो दर्जन महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को तिर्वा क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर 16 नवंबर को भगा ले गया था। किशोरी को भगाने में उसके गांव के कुछ लोगों ने सहयोग किया था। बताया कि उसने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि चपुन्ना चौकी इंचार्ज ने दो आरोपितों को पकड़ लिया। इसके बाद उनसे रुपये का लेन-देन कर उन्हें छोड़ दिया गया।

family wants srtict probe as their girl is missing in kannauj

नहीं हो रही सुनवाई

किशोरी को गायब हुए करीब एक माह का समय हो चुका है लेकिन पुलिस उसे अभी तक बरामद नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार की महिलाओं का आरोप है कि उनका क्षेत्रीय पुलिस से न्याय का भरोसा उठ गया है। एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने तुरंत सौरिख थानाध्यक्ष से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष के जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस की महिला सिपाही भी हुई दहेज हत्या की शिकार! जहर देकर मारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+