कन्नौज में IT Raid पर बोले अखिलेश यादव, कहा- 'नफरत फैलाने वाले, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे'

कन्नौज में IT Raid पर बोले अखिलेश यादव, कहा- 'नफरत फैलाने वाले, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे'

कन्नौज, 31 दिसंबर: समाजवादी पार्टी से एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी जैन के घर औऱ ठिकानों पर डीजीजीआई और इनकम टैक्स की संयुक्त छापेमारी की है। छापेमारी पर अब प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि पहले से पता था कि समाजवादियों के यहां छापे पड़ेंगे।

Akhilesh Yadav said that those who spread the smell of hatred will not like the fragrance of perfume

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे और उन्होंने अपने ही कथित साथी पीयूष जैन को ढूंढ निकाला। अब अपनी खीझ मिटाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है और इनके साथ कई और भी लपेटे में आ गए हैं क्योंकि भाजपा को दिखाना है कि हम निष्पक्ष हैं।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सेंट्रल एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कहा कि पहले (पीयूष जैन) जहां छापा पड़ा उससे समाजवादी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश बोले कि कन्नौज सुगंध की राजधानी है। इत्र के व्यापार से कारोबारी और किसान दोनों जुड़े हैं। इससे कई अन्य करोबार भी जुड़े हैं, लेकिन लखनऊ और दिल्ली की केंद्र सरकार कन्नौज को बदनाम करने में लगी है। कहा कि कन्नौज में इत्र का कारोबार बहुत बड़ा कारोबार है, बड़े लोगों को नौकरी, बड़े लोगों को रोजगार देता है।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि यहां एक परफ्यूमरी पार्क लाया गया था लेकिन उसकी सुध नहीं ली गई। लखनऊ में पैरामेडिकल कॉलेज शुरू होना चाहिए था, लेकिन काम ठप कर दिया। इस दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सपा की सरकार के कामों को रोक दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वालों ने छापे वाला आचरण पहली बार नहीं दिखाया है। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भी इन्होंने ऐसा ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+