दादी के साथ जा रही किशोरी से गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म, झाड़ियों में मिली ​बेहोश

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में अपनी दादी के साथ बकरी चराने गई किशोरी के लिए उसी के गांव का युवक हैवन बन गया। युवक ने किशोरी को झाड़ियों में खींचकर मारा-पीटा और बलात्कार किया। युवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। युवती के नहीं मिलने पर उसकी दादी और परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद खोजने गए परिजनों को झाड़ियों में बेटी बेहोश पड़ी मिली।

Physical attack, 15 years girl, kannauj, grandmother, crime, up police, uttar pradesh police, harassed a girl, कन्नौज, बलात्कार, दुष्कर्म, किशोरी, नाबालिग युवती, नाबालिग

15 साल की युवती के लिए हैवान बना ग्रामीण
परिजनों ने बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गांव के ही युवक द्वारा किशोरी के दुष्कर्म का यह मामला कन्नौज जनपद थाना सौरिख क्षेत्र का है। पीड़ित युवती महज 15 साल की है। वह बीती 14 तारीख को अपनी दादी के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। शाम को लौटते वक्त वह आगे निकल आई। इस बीच गाँव के ही युवक ने उसको नाले के पास झाड़ियों के बीच जबरन खींच लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दे रफूचक्कर हो गया।

इस मामले में एसपी कन्नौज अमरेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद से ही आरोपी को खोजा जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। वह परिजनों को झाड़ियों के बीच बेहोशी की हालत में पड़ी हुई मिली थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के बाद होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+