जोधपुर में 007 गैंग के बदमाशों ने महिलाओं पर बरपाया कहर, घर के बाहर खड़ी गाड़ी को किया आग के हवाले

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव एकल खोरी में महिलाओं के साथ बर्बरता किए जाने का मामला सामने आया है। ये लाठियों से महिलाओं पर वार करते रहे और वो मदद की गुहार लगाती रही। पूरी घटना किसी ने मोबाइल कैमरे में कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले लोग जोधपुर क्षेत्र में सक्रिय 007 गैंग के गुर्गें बताए जा रहे हैं।

Women attacked By 007 Gang of Jodhpur video goes viral on social Media

जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के ओसिया एकलखोरी गांव में 007 गैंग के हथियारबंद दो दर्जन बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने एकल खोरी निवासी बाबूराम पुत्र उमा राम के घर अचानक हमला बोल दिया। घर के बाहर खड़ी कैंपर गाड़ी पर पत्थर बरसाए और आग के हवाले कर दिया।

रोकने के लिए आईं महिलाओं और घर के सदस्यों को डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान एक बदमाश वीडियो बना रही घर की महिलाओं को चुनौती देता नजर आया कि 'भले ही वीडियो बना लो। हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।' बदमाशों के सामने बेबस यह परिवार रोने लगा, मगर आरोपियों का दिल नहीं पसीजा।

जोधपुर ग्रामीण एएसपी सुनील पंवार के अनुसार पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने मौका मुआयना भी किया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+