राजस्थान के इन लोगों ने क्यों लगाए प्रियंका गाधी की फोटो लगा मास्क, जानिए वजह

जोधपुर। देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद अब एक जून से अनलॉकडाउन-1 की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच राजस्थान के जोधपुर में कुछ लोग प्रियंका गांधी की तस्वीर लगे मास्क पहने नजर आए हैं।

Why did these people of Rajasthan put a photo of Priyanka Gandhi mask, know the reason

दरअसल, हुआ यह कि राजस्थान के जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट में कई लोग प्रियंका गांधी की तस्वीर लगे मास्क पहनकर पहुंचे। वजह ये है कि ये लोग राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से बिजली के बिलों में माफी चाहते हैं।बिजली बिल माफी संघर्ष समिति के विक्रमसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्ञापन देकर उत्तर प्रदेश की सरकार से जनता के बिजली के बिल की माफी की मांग की। प्रियंका गांधी से प्रेरित होकर इन लोगों ने भी यह मांग उठाई है।

विक्रम सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए बिजली के बिल माफ किए जाने की मांग की है। ऐसे में प्रियंका गांधी रॉल मॉडल मानते हुए उन्होंने ने भी प्रियंका गांधी के मास्क लगाकर यह मांग करने के लिए जोधपुर जिला कलेक्टर के पास आए हैं। बता दें कि जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+