Vaibhav Gehlot Wife: वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी करती हैं ये नेक काम, खूबसूरती में एक्ट्रेस को देतीं टक्कर
Vaibhav Gehlot Jaore Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान के जालोर-सिरोही में कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की प्रत्याशी हिमांशी गहलोत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी के पैर छूते नजर आ रही हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की जालौर-सिरोही सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत बला की खूबसूरत हैं।
हिमांशी के ससुर अशोक गहलोत तीन बार राजस्थान के सीएम रहे चुके हैं जबकि पति वैभव गहलोत भी लंबे समय से राजनीति में हैं। पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rahul Kaswan: कितने अमीर हैं राहुल कस्वां, जो 33 साल बाद BJP छोड़ 24 घंटे में ले आए कांग्रेस की टिकट
राजस्थान की सियासत के दिग्गज गहलोत परिवार की बहू हिमांशी राजनीति और लाइम लाइट से हमेशा दूर रहती हैं। इसके बावजूद काफी चर्चित हैं। वजह है कि हिमांशी की ओर से किया जाने वाला नेक काम।
हिमांशी ने ससुर व पति की तरह राजनीति में आने की बजाय सेवा भाव को चुना और इन्वेंटिव हैंड सोसायटी के जरिए कैंसर पीड़ितों की मदद करती हैं। ये कैंसर की वजह से बाल गंवा चुकी लड़कियों के लिए हेयर डोनेशन कैंपेन चलाती हैं।

यह भी पढ़ें- Sanjana Jatav Bharatpur: कौन है संजना जाटव, जिसे विधानसभा में हार के बावजूद कांग्रेस ने दिया लोकसभा का टिकट
राजस्थान के नागौर जिले से अलग होकर नया जिला बने डीडवाना निवासी कमलेश कुमार की बेटी हिमांशी गहलोत और जोधपुर के सरदारपुरा निवासी वैभव गहलोत की शादी साल 2005 में हुई। इनके एक बेटी काश्विनी है।
वैभव की बेटी ने भी दान किए बाल
मां के अभियान से प्रेरित होकर इनकी बेटी काश्विनी ने भी बाल डोनेट किए थे। अपने एनजीओ के कामों में बिजी रहने के अलावा हिमांशी गहलोत को चित्रकारी भी पसंद है। जयपुर स्थित एनजीओ इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसाइटी की निदेशक हिमांशी गहलोत हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Congress Candidates: कौन हैं वो 3 मौजूदा MLA, जिनके भरोसे खाता खोलना चाह रही कांग्रेस
पति वैभव गहलोत के लिए मांगे वोट
हालांकि लोकसभा चुनाव 2019 में पति वैभव को जोधपुर से टिकट मिलने पर पत्नी हिमांशी गहलोत मंदिर-गुरुद्वारों में आकर उनकी जीत की दुआएं करती नजर आई थीं। अशोक गहलोत के सीएम कार्यकाल में तो डीडवाना के लोगों ने जिला बनाने की मांग हिमांशी गहलोत से ही कर डाली थी।

क्या है हिमांशी गहलोत का NGO?
मनोविज्ञानी हिमांशी गहलोत का एनजीओ INVENTIVE HELPING HAND SOCIETY राजस्थान का संभवतया ऐसा पहला व इकलौता संस्थान है, जो पूरे भारत में लोगों से बाल दान के लिए इस तरह का अभियान चला रहा है। यह एनजीओ कैंसर रोगियों को मुफ्त में विग दान कर रहा है।

यह भी देखें- Lok Sabha: राजस्थान में जालौर से वैभव गहलोत होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, कुल 10 सीटों पर आज हुई घोषणा,देखिए
यह काम भी करता इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसाइटी
बाल दान करने के अलावा इन्वेंटिव हेल्पिंग हैंड सोसाइटी एनजीओ राजस्थान में बच्चों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना, लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना, वृद्ध लोगों के लिए आश्रय और स्वास्थ्य देखभाल, कपड़े, सैनिटरी नैपकिन करना व महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम करता है।
हिमांशी गहलोत की बहन हैं आईएएस
वैभव गहलोत की साली यानी हिमांशी गहलोत की बहन गरिमा पंवार आईएएस अधिकारी हैं। गरिमा पंवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में 212वीं रैंक हासिल कर कर्नाटक कैडर में आईएएस बनीं। वर्तमान में गरिमा कर्नाटक के यादगिर जिला परिषद की सीईओ हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications