Rajasthan Congress Candidates: कौन हैं वो 3 मौजूदा MLA, जिनके भरोसे खाता खोलना चाह रही कांग्रेस
Harish Chand Meena Brijendra Ola Lalit Yadav: राजस्थान की 25 सीटों पर सांसदों का सूखा खत्म करने के लिए कांग्रेस हर सियासी दांव लगा रही है। कांग्रेस ने विधायकों को ही लोकसभा चुनाव 2024 में उतार दिया है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें राजस्थान की 10 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें सीटों पर 3 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। साल 2014 व 2019 में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं बना। सभी 25 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे पहले 2009 में राजस्थान में कांग्रेस के 20 सांसद थे।
बृजेंद्र ओला, कांग्रेस उम्मीदवार झुंझुनूं (Brijendra Ola, Congress candidate Jhunjhunu)
बृजेंद्र ओला दिग्गज जाट नेता हैं। झुंझुनूं के पूर्व सांसद शीशराम ओले के बेटे हैं। झुंझुनूं विधानसभा सीट से साल 2008 से लगातार विधायक हैं। गहलोत सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अब इन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में झुंझुनूं से उम्मीदवार बनाया गया है।
हरीश चंद मीणा, कांग्रेस उम्मीदवार टोंक (Harish Chand Meena, Congress candidate Tonk)
पूर्व आईपीएस हरीश चंद मीणा टोंक जिले की देवली उनियारा सीट से विधायक है। साल 2018 व 2023 में जीत दर्ज की है। पहले भाजपा में भी रह चुके हैं। अब हरीश चंद मीणा को लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतारा गया है। टोंक सीट से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी टिकट दिए जाने की चर्चा चली थी।
ललित यादव, कांग्रेस उम्मीदवार अलवर (Lalit Yadav, Congress candidate Alwar)
छात्र जीवन में ही राजनीति में कदम रखने वाले ललित यादव को कांग्रेस ने अलवर सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट दिया है।
भाजपा अलवर से भूपेंद्र यादव को मैदान में उतार चुकी है। अलवर की मूंडावर सीट से विधायक ललित यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के महासचिव रहे हैं।
राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार 2024
1 जोधपुर से करणसिंह
2 उदयपुर से ताराचंद मीणा
3 चितौड़गढ़ से उदय लाल आँजना
4. जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत
5 चूरू से राहुल कस्वां
6 बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल
7 झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला
8 अलवर से ललित यादव
9 भरतपुर से संजना जाटव
10 टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा












Click it and Unblock the Notifications