Lok Sabha: राजस्थान में जालौर से वैभव गहलोत होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, कुल 10 सीटों पर आज हुई घोषणा,देखिए

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार खत्म हो गया। जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत लड़ेंगे चुनाव।

जालौर सहित राजस्थान में 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों ने नामों का आज ऐलान कर दिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां को चूरू से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया ।

congress-announced-names-of-10-candidates-for-lok-sabha-elections-in-rajasthan

इसके साथ ही बीकानेर लोकसभा सीट से गोविंदराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया गया है तो वहीं जोधपुर से करण सिंह, चित्तौड़गढ़ के उदयलाल आंजना,टोंक सवाईमाधोपुर से हरीशचंद्र मीना, उदयपुर से ताराचंद मीना, झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला और भरतपुर से संजना जाटव को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के जारी होने के बाद राजस्थान में अब लोकसभा चुनावों में हॉट सीट बन गई है। एक ओर जोधपुर में भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस के सामने है तो दूसरी ओर बीकानेर से भाजपा के अर्जूनराम मेघवाल सामने है।

दोनों ही नेता मोदी कैबिनेट में मंत्री भी है। ऐसे में इन दोनों हॉट सीट पर अब सबकी निगाहें टिक गई है। निगाहे तो अब राजस्थान की जालोर लोकसभा सीट पर भी टिक गई है जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने जोधपुर से सीट बदलकर चुनाव लड़ेंगे।

इधर चुरू में राहुल कस्वां की चर्चा भी जबरदस्त तरीके से शुरू हो गई है जहां भाजपा के देवेंद्र झांझड़िया चुनावी मैदान में उतर चुके है। और अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राहुल कस्वां के नाम की घोषणा के बाद लोकसभा सीट पूरी तरह से हॉट सीट बन गई है।

हालांकि इस लिस्ट में कांग्रेस भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सामने उदयलाल आंजना को टिकट दिया है। जिसके बाद लगता है कि अब सीपी जोशी की जीत की राह जरा मुश्किल हो सकती है। हालांकि सीपी जोशी लगातार दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+