यूपी से 10 साल पहले लापता हुआ लड़का राजस्थान में मिला, खौफनाक दास्तां सुनकर भर आई परिजनों की आंखें

जोधपुर। उत्तर प्रदेश से साल जुलाई 2009 को लापता हुआ आठवीं का छात्र सोमवार को करीब 10 साल बाद राजस्थान के जोधपुर में परिजनों से मिला।जोधपुर एसीपी आनंद सिंह ने बताया कि यूपी के गांव सारीपुर निवासी मोहन पांडे बचपन जुलाई 2009 की शाम का घर से सब्जी लेने के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता था।

UP missing boy found after 10 years in Jodhpur Rajasthan

मोहन ने बताया कि 2009 को उसे वह व्यक्ति बेंगलुरु ले गया। वहां कई सालों तक उससे गलत काम करवाता रहा, लेकिन जब इसकी उसे जानकारी हुई तो मौका देखकर वह वहां से सूरत चला गया। रोजी रोटी टेक्सटाइल में काम करने लगा। इसके बाद उसने कैटरिंग में काम शुरू कर दिया। फिर उसे किस्मत जोधपुर में ले आई। यहां कुछ लोगों से मिला और उसने अपनी बहन को फोन किया।

इसके बाद परिजनों से बात हुई। इतने साल बाद अचानक मोहन का फोन आने के बाद परिजनों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसके परिजन जोधपुर पहुंचे। उन्होंने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गार्डन में रुके मोहन के पास जाकर पूछताछ करने के बाद मोहन को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

मोहन के पिता महेंद्र पांडे ने बताया कि जगह जगह तलाश करने के बाद भी मोहन का कोई सुराग नहीं लगा था। उनके परिवार ने तो यह तक सोच लिया कि शायद मोहन की मौत हो गई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+